देश

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर आया उछाल, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम?

petrol diesel price in india: नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में आम लोगों की नजर टिकी रहती है। पेट्रोल-डीजल के भाव में उतार चढ़ाव बना रहता है। देखा जाए तो बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन आज 30 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फेरबदल कर दिया गया है। राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड लाल निशान में रहते हुए 77.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड तेजी के साथ 83.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं देश में में भी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

बता दें कि देश के इन राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.01 रुपये और डीजल 97 पैसे महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 63 पैसे महंगा बिक रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में 69 और डीजल में 65 पैसे की तेजी है। पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए हैं। आज बहुत कम ही राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरावट देखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button