देश

शिवपुरी: नेता से इतनी नफरतः चुनाव हारने पर बुजुर्ग ने कराया मुंडन, 15 साल पहले फरियाद लेकर जाने पर विधायक केपी सिंह ने जड़ दिया था तमाचा, तब से लिया था प्रण

शिवपुरी। कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह की हार के बाद बुजुर्ग गोविंद सिंह लोधी ने मुंडन करवा लिया है। वे 15 सालों से नेता के हारने का इंतजार कर रहा था। उनके हारने के बाद ही सिर मुंडवाने का प्रण लिया था। विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए प्रण का एक उदाहरण कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के रूप में सामने आया है जिसमें वे अपना ‘मुंह काला’ कर चुके हैं। इसी तरह पिछोर विधानसभा के एक बुजुर्ग ने विधायक केपी सिंह कक्काजू के हारने पर अपना सिर मुंडवा लेने का प्रण आज से 15 साल पहले लिया था। उसने 15 साल इंतजार किया और शिवपुरी से केपी सिंह चुनाव हारे तब अपने प्रण को पूरा करते हुए हंसी-खुशी सिर का मुंडन करवा लिया है।

दरअसल 15 वर्ष पूर्व किसी मामले की फरियाद लेकर बुजुर्ग गोविन्द सिंह लोधी तत्कालीन पिछोर विधायक केपी सिंह के पास पहुंचा था। जहां तत्कालीन विधायक द्वारा फरियाद सुनने की जगह बदले में गोविन्द सिंह लोधी को चांटा जड़ दिया था। जिसके बाद उसने संकल्प लिया था कि जिस दिन केपी सिंह की अति का अन्त होगा अर्थात जब भी वह चुनाव हारेंगे वह अपना मुंडन करवाएंगे। उन्होंने अपना मुंडन करवा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button