छत्तीसगढ़

IED Blast in Salatong: हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली, आज फिर इस इलाके में लगाया IED, चपेट में आने से एक जवान घायल

IED Blast in Salatong: सुकमा। छ्त्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज एक बार फिर नक्सलियों द्वारा सलातोंग में  लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जारी है। मौक़े पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट किया गया था।  ज़िला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे।

इस दौरान सलातोंग के नज़दीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button