छत्तीसगढ़
CG CM Oath Taking Ceremony: राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब सांसस कॉलेज के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम सांइस कॉलेज में रखा गया है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ ही कुछ देर में विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

