छत्तीसगढ़

Mahadev Online Satta App: महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मुख्य सरगना गिरफ्तार, यहां से चला रहा था ठगी का धंधा…

Satta: दुर्ग। महादेव सट्टा एप के को फाउंडर रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। उप्पल को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। जल्द ही उसे दुर्ग लाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, भारत सरकार ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सहित कई अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस पूरे मामले में दुर्ग पुलिस एक्टिव नजर आ रही है।

वहीं, इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि ईडी के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही रवि उप्पल को दुर्ग लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था। ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में है। फिलहाल रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। उसे इंटरपोल की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक झा, एडिशनल एसपी का कहना है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इससे जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की गई थी। कुछ मामले में दुर्ग पुलिस की ओर से चालान भी पेश किया गया है। ईडी को हमने सहयोग भी किया है।

जानिए कौन है रवि उप्पल

 Satta: रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा किंग के सरगना हैं। दोनों देश से भाग कर विदेश में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों के खिलाफ ईडी ने अरेस्ट वारेंट जारी किया हुआ है। इस अरेस्ट वारंट के आधार पर ईडी ने इंटरपोल से संपर्क किया। उप्पल और चंद्राकर के खिलाफ ईडी ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। जिसके आधार पर दुबई पुलिस ने रवि उप्पल को गिरफ्तार किया। अब जल्द उसे भारत लाया जाएगा। सट्टा किंग का मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर अब भी फरार है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button