छत्तीसगढ़

रमन सिंह 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। आज उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन Image

वही मीडिया से बातचीत करते पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, “आज मैंने नामंकन दाखिल किया है। मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। मैं सभी को धन्यवाद दूंगा। मेरी कोशिश रहेगी की बेहतर ढंग से विधानसभा का संचालन हो और सारे मुद्दे राज्य के हित के लिए उठें।”Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button