देश

उत्तर प्रदेश: पूर्व विधायक के भाई ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के चचेरे भाई (Ex. M.L.A cousin Vinay Gupta shot himself) ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है की पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व विधायक के चचेरे भाई का नाम विनय गुप्ता बताया जा रहा है।

पूरा मामला नगर कोतवाली सीतापुर क्षेत्र का है, जहां विनय गुप्ता (Ex. M.L.A cousin Vinay Gupta shot himself) जो कि एक एक व्यापारी नेता है, उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली है। बता दें कि विनय गुप्ता महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के चचेरे भाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंडी आढ़त के अंदर ही व्यापारी नेता ने खुद को गोली मारी है। परिजनों ने जब आनन-फानन में उन्हे जिला चिकित्सालय पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल पूर्व विधायक के चचेरे भाई ने ऐसा क्यों किया ये अभी तक साफ नहीं हुआ है और न ही मौके से कोई नोट बरामद हुआ है। अब जांच में ही पता चल पाएगा की खुद को गोली मारने के पीछे क्या वजह थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button