छत्तीसगढ़

CG BJP Meeting: भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक खत्म, लोकसभा चुनाव को लेकर तय किए गए ये लक्ष्य…

CG BJP Meeting: रायपुर। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुई अहम बैठक अब खत्म हो गई है। लोकसभा तैयारियों के मद्देनजर हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारियों की यह बैठक हुई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को टास्क सौंपे गए हैं। आगामी दिनों में हर मोर्चा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर वर्ग को साधने और भाजपा से जोड़ने का अभियान चलेगा।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में महिला मोर्चा सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। एससी मोर्चा छात्रावास जाकर संवाद करेगा। किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा का आयोजन करेगा। किसान और मजदूरों से संपर्क करने अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार उन्हें टास्क सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button