छत्तीसगढ़

रायगढ़:बीजेपी नेता के चाचा यहां चोरी, डेढ़ किलो चांदी और सोना पार

रायगढ़। जिले में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। बीते शनिवार की रात चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से पुराने जमाने की एक तिजोरी चोरी कर ली।जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा के वार्ड नम्बर 11 में एक रिटायर्ड शिक्षक श्रीपति मिश्रा रहते हैं। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के कुंदा तोड़ते हुए पूजा कमरे में घुसकर सोने-चांदी से भरे तिजोरी ले कर फरार हो गए। रिटायर्ड शिक्षक श्रीपति मिश्रा घरघोड़ा के भाजपा नेता प्रेम मिश्रा के चाचा हैं।

शिक्षक का मकान हनुमान चौक मस्जिद के सामने स्थित है। जहां देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद अज्ञात चोरों ने आसानी से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि बीती रात घर के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। तभी चोरों ने उनके घर मे घुस कर तिजोरी ले भागे। तिजोरी में करीब डेढ़ किलो चांदी के अलावा कुछ सोना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button