देश
Bihar CM Nitish kumar resignation: 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा राज्यपाल को, आज शाम नौंवी बार 8 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नीतिश कुमार
पटना। बिहार के पिछले दो दिन से चल रहे सियासी हलचल का आज पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री ने महागठबंधन से संबंध तोड़ते हुए फिर से एनडीए में शामिल हो गए। उन्होंने आज सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके दो घंटे के भीतर पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें नीतिश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
नेता चुने जाने के बाद नीतिश कुमार बीजेपी नेताओं के साथ राजभवन रवाना हुए। राजभवन में उन्होंने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। और जैसा कि नियम है, समर्थन पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने नीतिश कुमार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। पता चला है, नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण के लिए शाम पांच बजे का टाईम तय किया गया है।


