Uttrakhand News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता BJP में हुए शामिल
देहरादून। वर्तमान में पूरा देश भगवा रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पूरे देश को भाजपामय करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कई लोग लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन तलाशने के लिए भाजपा का रुख कर रहें है। इसी बीच उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के साथ कई दलों के तमाम नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के अलावा केदारनाथ से दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कुलदीप रावत, पूर्व मंत्री मातबर कंडारी के पुत्र राजीव कंडारी, देवप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, देवप्रयाग के ब्लॉक प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी ने भाजपा की सदस्यता ली।
Former Congress MLA joins BJP: इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आज देश का सियासी माहौल पूरी तरह भाजपामय है। यही वजह है कि सभी दलों के नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन में जुट जाएं और उनके मान सम्मान का ख्याल वह खुद रखेंगे।
Former Congress MLA joins BJP: आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तेजी से विकास पथ पर दौड़ रहे हैं। अब हम सभी को मिलकर लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत के साथ नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।



