Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा के लिए केंद्र सरकार देगी आर्थिक योगदान, जानें इस साल कब मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि
Durga Puja 2024: मां दुर्गा के भक्तों को हमेशा उनकी सेवा और पूजा पाठ करने का इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और त्योहारों का काफी महत्व है जिसमें मां दुर्गा के भक्तों को दुर्गा पूजा का इंतजार बेसब्री से रहता है। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना उपवास करते हैं। इस मौके पर कई जगहों पर विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। नवरात्रि साल में दो बार मनाया जाता है पहला होता है चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि जिसमें माता की मूर्तियां स्थापित किए जाते हैं साथ ही राम गरबा का भी आयोजन किया जाता है।
वहीं भक्तों को इस बात का इंतजार है कि इस बार नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि महालया यानी कि पितृ मोक्ष अमावस्या के अगले दिन से शुरू होती है। यह अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि भी होती है। इसलिए इस बार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होंगी। इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी। बता दें कि दुर्गापूजा उत्सव शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से शुरू होता है और महानवमी तक चलता है। इसके अगले दिन विजयादशमी या दशहरा मनाया जाता है। इस तरह साल 2024 में दुर्गा पूजा उत्सव 9 अक्टूबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होगा।
वहीं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार बंगाल के सबसे बड़े उत्सव दुर्गा पूजा के लिए अनुदान देगी। जिसमें मोदी सरकार पश्चिम बंगाल राज्य के कुछ बड़े और चुनिंदा दुर्गा पूजा आयोजकों यानी कि क्लबों को यह उत्सव मनाने के लिए आर्थिक अनुदान देगी। जिसमें बताया गया कि यह अनुदान 50 हजार से एक लाख रुपये के बीच होगा।
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ: 3 अक्टूबर 2024
महा पंचमी: 8 अक्टूबर, 2024
महा षष्ठी: 9 अक्टूबर, 2024
महा सप्तमी: 10 अक्टूबर, 2024
महा अष्टमी:11 अक्टूबर, 2024
महानवमी: 12 अक्टूबर, 2024
दशहरा: 13 अक्टूबर 2024




