देश

MP Budget Session 2024: विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन, वित्त मंत्री लेखा अनुदान करेंगे पेश

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। दो दिन की छुट्टी के बाद आज फिर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। आज सदन में विपक्ष एक बार फिर विकास को लेकर कई तरह के मुद्दे उठाएगा। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के आक्रमक तेवर दिखेंगे। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी। आज फिर विधानसभा हंगामेदार होने के आसार है।

प्रदेश सरकार आज विधानसभा में वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। गौरतलब है कि सरकार लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी। आज विभागों को अप्रैल से जुलाई 2024 तक विभिन्न योजनाओं में राशि व्यय करने के लिए आवंटित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा लेखानुदान प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान उनका भाषण होगा साथ ही वह प्रदेश के वित्तिय स्थिति का ब्यौरा रखेंगे। आज लेखानुदान में विभागों और योजनाओं के लिए अंशदान रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button