छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार: ट्रेक्टर रिपेयर दुकान से 5 लाख 50 पार करने वाले शातिर धराए, नाबालिग समेत 3 आरोपी धराए

बलौदाबाजार. भाटापारा थाना क्षेत्र के 2 दुकानों में हुए चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. मामले के आरोपियों को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी है. तीनों ने मिलकर 5 लाख 50 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

बता दें कि बीते दिन भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के गांधी मन्दिर वार्ड स्थित कृषि केंद्र और ट्रेक्टर रिपेयर दुकान से 5 लाख 50 हजार नगदी की चोरी हुई. अब पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है .चोरी की गई रकम में से 3 लाख 51 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
