“वी क्लब स्माइल रायगढ” ने 65 स्कूली बच्चों और स्कूल स्टाफ को संतरा अंगूर तथा रसगुल्ला और पानी बोतल का किया गया वितरण

रायगढ। हमारे भारत देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी कि नई पहल के अंतर्गत शासकीय स्कूलो मे “न्योता भोजन” के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे छात्र छात्राओ को विभिन्न प्रकार के पोष्टिक भोजन फल मिष्ठान भी मिल सके। इससे बच्चो मे रोचकता भी बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।
इसी के अंतर्गत 2 तारीख शनिवार को “वी क्लब स्माइल रायगढ” ने कोङातराई के शासकीय प्राथमिक शाला कोङातराई विकास खण्ड – पुसौर जिला- रायगढ के स्कूल मे जाकर वहाँ के 65 बच्चो और स्कूल स्टाफ को संतरा अंगूर तथा रसगुल्ला और पानी बोतल का वितरण किया गया। बच्चो के साथ वी क्लब के मेम्बर्स ने भी पुलाव ,सब्जी खाकर बेहद खुशी महसूस की।
क्लब की तरफ से डाॅ. सविता साव जी और अध्यक्ष आशा बेरीवाल ने छात्र और छात्राओ को स्वच्छता के अंतर्गत साफ-सफाई पर ध्यान देना और रोजमर्रा कि जीवन मे अपने आदत मे शामिल करने के लिए समझाईस दि।तथा लङकीयो को गुड टच बैड टच के बारे मे समझाया।
कोङातराई की सरपंच पद्मालता चौहान जी,उप सरपंच रामेश्वरी साॅव जी, मृतुन्जय सिंग ठाकुर जी, (किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष)तथा विभाग के सम्माननीय सदस्य गण भी साथ मे रहें।
स्कूल कि प्रधान पाठक – जानकी सिद्दार जी, हरीश कुमार शर्मा जी, प्रेमशीला पटेल जी, एवम श्याम कुमार चौधरी जी ने क्लब मेम्बर्स का पुरा सहयोग किया और उन्हे सम्मान के साथ व्यवस्था मे साथ दिया।
क्लब से उपस्थित रहे अध्यक्ष आशा बेरीवाल, कोषाध्यक्ष चम्पा अग्रवाल, डाक्टर सविता साव जी, मोनिका साव, सायना मलिक और सरला मित्तल ।


