छत्तीसगढ़

Women’s Day : जशपुर: कोई भी महिला मुसीबत में हो तुरंत पहुंचेगी पुलिस, जारी किया गया सहायता नम्बर

जशपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जशपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक कदम और आगे हाथ बढ़ाया है. इसके तहत पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सभी महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक पुलिस सहायता नम्बर 9479128400 जारी किया और एक रथ दिया हैं.

इसमें उन्होंने महिलाओं की किसी भी तरह की समस्या का सूचना मिलते ही सहयोग करने की बात कही हैं. सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस तैयार रहेगी. इस नम्बर पर महिलाओं की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने का संकल्प दिया है.

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने पुलिस की इस पहल को सार्थक बताया और सराहना की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने में पुलिस का यह कदम महिला संबंधी अपराध को रोकने में कारगर साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button