सीएम ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट, TMC ने दी जानकारी, कहा – सभी दुआ कीजिए…

Mamata Banerjee Head Injury: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीएमसी ने एक्स पर मुख्यमंत्री को चोट लगने की तस्वीर साझा की है और लिखा है कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है. उनके लिए दुआ कीजिए.
मुख्यमंत्री ममता की तस्वीर पर उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट उस वक्त लगी जब वह अपने घर में ट्रेड मिल कर रही थीं. इसके बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल ले गए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा.,
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जब चोट लगी तो वह कालीघाट आवास परिसर में थीं. इस साल ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है. तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोट लगाने की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें काफी गंभीर चोट आई है. टीएमसी ने आग्रह किया है कि आप उनके लिए दुआ कीजिए.

