क्राइमछत्तीसगढ़

पखांजूर: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नक्सलियों ने फैलाई दहशत, ग्रामीण की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

पखांजूर। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच नक्सल प्रभावित इलाके पखांजूर में एक ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने फिर दहशत फैलाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर शव फेंका है। मृतक दामरांचा का रहने वाला अशोक तलाण्डी बताया जा रहा है। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। यह पूरी घटना भामरागढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर भी सामने आई है। गढ़चिरौली जिला के भूमकन जंगल में जवान गस्त पर निकले थे। इस दौरान अचानक नक्सली भी वहां पहुंच गए और जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक यह मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। नक्सलियों के फरार होने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button