छत्तीसगढ़

सक्ती: पुलिसकर्मी गाड़ी में भराने लगे पेट्रोल, आगे से उतरकर फरार हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, वीडियो CCTV में कैद..देखें

सक्ती। नाबालिग से दुष्कर्म और पास्को एक्ट का आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग निकला। बताया जा रहा है पुलिस गाड़ी में पेट्रोल भराते समय आरोपी मौका देखकर भाग निकला। मामला फगुरम चौकी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुरदा निवासी संजय जांगड़े के खिलाफ धारा 363, 366, 376, (2)n IPC 4, 6 पॉक्सो एक्ट लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। इसी दौरान आरोपी संजय जांगड़े पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरु की गई।

पुलिस की गिरफ्त से भागते हुए आरोपी का घोघरी के सावित्री पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में वीडियो कैद हो गया था। हालांकि डेढ़ घंटे तलाश करने के बाद उसे पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले के आरोपी का इस तरह पुलिस की हिरासत से फरार होना पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद पुलिस जवानों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या आरोपी को यूं ही खुला भगवान भरोसे गाड़ी में छोड़ दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button