छत्तीसगढ़

कोरबा ACCIDENT BREAKING : नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा युवक गंभीर

कोरबा। जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है, चाहे मुख्य मार्ग की बात हो या फिर बायपास रोड की लगातार सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते घटनस्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

ये घटना पाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की है. कोरबा के पाली ग्राम मुनगाडीह मार्ग में एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में बिलासपुर जिले के नेहरूनगर निवासी श्यामलाल रामानी 60 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उसके साथ ही बाइक चालक युवक की स्थिति गंभीर है. घटना की सूचना मिलती है पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा के लिए भेजवा दिया है. वहीं मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.

स्थानीय लोगों की माने तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का काफी दबाव है. जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं. लापरवाही पूर्वक भारी वाहन के चालक घटना को अंजाम देते हैं. स्पीड वाहन और नशे की हालत में वाहन चलाने के चलते अक्सर ये हादसा होता है. इस पर संबंधित विभाग को लगाम लगाया जाना चाहिए.

इस हादसे के बाद मृतक परिजनों ने बताया बाइक सवार दोनों बिलासपुर से कोरबा किसी काम से आ रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है. मामले में पाली पुलिस की माने तो ट्रेलर चालक फरार है. घायल व्यक्ति सीएचसी पाली में भर्ती है. पुलिस ने पहचान उपरांत हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है. दोनों वाहनों को कबत कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button