छत्तीसगढ़

CG आतंक के चेहरे : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 दुर्दांत नक्सलियों की सामने आई तस्वीर…

रायपुर। बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया है. नक्सलियों को उनके मांद में घुसकर सुरक्षाबलों ने जिस तरह के अपने काम को अंजाम दिया है, उसकी बस्तर से लेकर नई दिल्ली तक वाहवाही हो रही है.

सुरक्षा बलों की सफलता पर किसी को कोई संदेश न रहे इसके लिए मारे गए 29 नक्सलियों की फोटो जारी की गई है, जिसे लल्लूराम डॉट कॉम आपके साथ साझा कर रहा है. सुरक्षा बलों की गोलियों से चेहरों के छलनी होने की वजह से इनकी फोटो को धुंधला कर साझा किया जा रहा है.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button