छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ाः मतदान के दिन ही नप गए यहां के CMO, जारी हुआ निलंबन का आदेश, इस वजह से कलेक्टर ने लिया एक्शन

दंतेवाड़ाः Collector suspended Kirandul CMO लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में शुक्रवार को वोटिंग हुई। दंतेवाड़ा जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर मंयक चतुर्वेदी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने किरंदुल सीएमओ पीआर कोर्राम सस्पेंड कर दिया है।

Collector suspended Kirandul CMO दरअसल, जिले में चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन कई अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बरतते नजर आए। किरंदुल सीएमओ पीआर कोर्राम को भी मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपने काम में लापरवाही बरती और मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था नहीं की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने उन्हें निंलबित कर दिया है।

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी बर्खास्त

इधर, मोहला-मानपुर जिले में महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को आचार संहिता का उल्लघंन करना महंगा पड़ गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। भर्रीटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ANM के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी महालक्ष्मी योजना की फर्जी फार्म भरवा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button