छत्तीसगढ़
Padma Shri Award 2024: पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए कत्थक नर्तक रामलाल बरेठ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Shri Award 2024: जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह क्षेत्र के भंवरमाल गांव के रामलाल बरेठ को कत्थक कला के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। 77 वर्षों की कला साधमा को सम्मान मिलने के बाद जिले एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर किया है।
रामलाल बरेठ और उनके पिता कार्तिकराम बरेठ, रायगढ़ राजघराने से जुड़े रहे और वहां कत्थक नृत्य सिखाते रहे। वे रायगढ़ के चक्रधर संगीत विद्यालय से भी जुड़े रहे। इससे पहले भी कत्थक नर्तक रामलाल बरेठ को कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। वर्तमान वे बिलासपुर में रहते हैं।




