छत्तीसगढ़

किरण सिंह देव ने बंदबहाल बरगढ़ में किया रोड शो

किरण सिंह देव ने बंदबहाल बरगढ़ में किया रोड शो

रायपुर। ओडिशा प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने बंदबहाल, बरगढ़ में आयोजित रोड शो में शामिल हुए, साथ ही प्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी जी एवं लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित जी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए प्रचार किया।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1791726290623398012?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1791726290623398012%7Ctwgr%5E9af5cf279de8c187cfddb00f20a8dde8f087097b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fkiran-singh-dev-did-a-road-show-in-bandbahal-bargarh-3277272

जमोहन अग्रवाल के रोड शो से भाजपामय हुआ कांटाबांजी

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कांटाबांजी में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। आज के रोड शो की शुरुआत बंगोमुंडा से हुई जहां पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली बंगोमुंडा, पातलपड़ा, मुरीबहल होती हुई कांटाबांजी पहुंची। यहां हजारों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस रोड शो में शामिल हुई और शहर की गलियों में घूमकर जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।

आज के इस रोड शो के दौरान जगह जगह लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया और आने वाले चुनाव में लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए भाजपा को वोट देने की मांग की। इस रोड शो का समापन शहर के रोड नंबर 2 पर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। जहां नाई समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए , बृजमोहन अग्रवाल ने अंगवस्त्र पहनाकर लोगों का भाजपा में स्वागत किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ओडिशा से डर का माहौल हटाने और यहां के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों के चलते ही पश्चिम ओडिशा की स्थिति खराब हो गई है। अगर स्थिति को बदलना है तो कांटाबाजी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंहदेव और विधानसभा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग को जितना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button