छत्तीसगढ़

Sukma Naxalite Encounter: बंद के आह्वान से एक दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के कोंटा के किद्रेलपाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि DRG जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। वहीं, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

बता दें कि अब भी मौके पर रूक रूक कर मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के बंद से पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज किया है। दरअसल, 26 मई को नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है। वहीं, एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button