छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस आगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 10 तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार

1. कोरबा -कांग्रेस- ज्योत्सना महंत- 8281 वोटो से आगे
2. सरगुजा – भाजपा – चिंतामणि महाराज – 87563 वोट से आगे
3. रायगढ़ – भाजपा – राधेश्याम राठिया 181057 वोट से आगे
4. जांजगीर चांपा- भाजपा- कमलेश जांगड़े 45917 वोट आगे
5. बिलासपुर -भाजपा – तोखन साहू 52664 वोट से आगे
6. राजनांदगांव -भाजपा- संतोष पांडे 36617 वोट से आगे
7. दुर्ग – भाजपा – विजय बघेल 250928 वोट से आगे
8. रायपुर -भाजपा- बृजमोहन अग्रवाल 257706 वोट से आगे
9. महासमुंद -भाजपा- राजकुमारी चौधरी 76040 वोट,
10. बस्तर – भाजपा – महेश कश्यप 40167 वोट से आगे
11. कांकेर- भाजपा- भोजराज नाग 15696 वोट से आगे

राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी। जिक्रयोग है कि वर्ष 2004 से 2014 तक हुए तीन आम चुनावों में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीट जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में भाजपा ने नौ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button