छत्तीसगढ़

20 वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं 6वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रायगढ़ क्लब में भव्य आयोजन

20 वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं 6वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रायगढ़ क्लब में भव्य आयोजन

देश के 15 जिले से 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

रायगढ़ – – खेल में तब तक कोई विजेता नहीं होता, जब तक प्रतिस्पर्धी हार ना मान ले फिर बात ताइक्वांडो जैसे दमखम और जोश से भरपूर खेल की ही तो मैदान की गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ यूँ ही खेल जगत का खूबसूरत नजारा आज से शहर के रायगढ़ क्लब में अनवरत तीन दिनों तक देखने को मिलेगा जहाँ देश के विभिन्न जिलों से आए नामचीन ताइक्वांडो खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायगढ़ शहर को गौरवान्वित करेंगे।

तीन दिवसीय होगा आयोजन – – अंतरराष्ट्रीय स्तर में रायगढ़ का नाम गौरवान्वित करने वाले नामचीन ताइक्वांडो एक्सपर्ट ऋषि सिंह प्रथम ने बताया कि 20 वीं जूनियर एवं 6वीं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आज पांच जुलाई से सात जुलाई तक शहर के रायगढ़ क्लब में होगा। वहीं इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 जिलों के चार सौ खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैडेट विशाखापट्टनम, जूनियर औरंगाबाद महाराष्ट्र और सीनियर भोपाल में आयोजित की जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन – – जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक बट्टीमार एवं सचिव आरती सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग 20 सीनियर वर्ग 16 एवं कैडेट वर्ग में 24 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। और आगामी दो अगस्त से चार अगस्त तक विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश में होने वाले कैडेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही अगस्त में ही जूनियर वर्ग की औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के 20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए खिलाड़ी खेलेंगे। व सीनियर वर्ग की सितंबर महीने में भोपाल में आयोजित होगी। वहीं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में रायगढ़ के खेल प्रेमी और सामाजिक उपक्रम के साथ – साथ रायगढ़ पुलिस के अतिरिक्त शहर के सहयोगीगण जुटे हैं।

सहयोग की अपील – – ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक बट्टीमार व सचिव आरती सिंह ने कहा कि बाहर से आए हुए खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला व अग्र समाज के अग्रसेन भवन में की गई है। वहीं समाज सेवी गोपाल अग्रवाल मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला का विशेष सहयोग खिलाड़ियों के लिए मिल रहा है। इसी तरह शहरवासियों से उन्होंने बड़ी विनम्रता से निवेदन किया है कि हर संभव सकारात्मक सहयोग कर इस आयोजन को भव्यता देने में सभी योगदान दें ताकि उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुअवसर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button