छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले…

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय की अध्‍यक्षता में आज राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। करीब 20 दिन बाद कैबिनेट की इस बैठक से पहले आज सीएम मंत्रालय में आला अफसरों की बैठक लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के साथ सदन में पेश किए जाने वाले कुछ संशोधन विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी भी दी जाएगी।

वहीं प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान राज्‍य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्‍ताव मंगाए गए हैं। बैठक में तबादला नीति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। कर्मचारी संगठनों के बीच इसकी चर्चा चल रही है, हालांकि आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button