देश

बड़ी खबरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, Delhi AIIMS में कराए गए भर्ती- Rajnath Singh Health

Rajnath Singh Health: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी।सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। AIIMS की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा ने जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री की हालत अब पहले से ठीक है। उनकी हेल्थ अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों के फुल ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

उन्होंने ये भी बताया कि उनकी लगातार समय-समय पर जांच की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (73) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पुराने निजी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button