देश

School Closed: न बारिश और न ही बाढ़.. यहां 13 अगस्त तक इस वजह से बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्यों लिया गया फैसला

नई दिल्ली। देशभर में इन भारी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। कहीं पूरा गांव तबाह हो गया है तो कही सड़कों में पानी भरा हुआ है। इसके कारण जन -जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, इन स्थितियों को देखते हुए प्रभावित इलाकों में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है। लेकिन, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बाढ़ और बारिश के चलते नहीं बल्कि किसी और वजह से 13 अगस्त तक कुछ स्कूलों को बंद रखने का अल्टीमेटम बीएसए ने दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी में बिना मान्यता अनाधिकृत ढंग से संचालित सभी स्कूलों को 13 अगस्त तक बंद कराए जाने का अल्टीमेटम बीएसए से खंड शिक्षाधिकारियों को दिया है। साथ ही समयबद्ध कार्ययोजना के अंतर्गत जांच के साथ कार्रवाई के लिए कहा है। इसके बावजूद जिस क्षेत्र में स्कूलों व कक्षाओं का संचालन मिलेगा, उनके खंड शिक्षाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।

BSA दीपिका गुप्ता ने बीते शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारियों संग बैठक में कहा कि शासन स्तर से निरंतर अमान्य स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर निरंतर शिकायत मिल रही हैं कि गली-गली में ऐसे अमान्य स्कूल संचालित हो रहे हैं। कई स्कूल अनाधिकृत रूप से कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। अब मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हाेने वाले अनाधिकृत स्कूल और अवैध कक्षाओं के संबंध में जानकारी करनी होगी। सूची तैयार कर हर हाल में ऐसे स्कूलों को 13 अगस्त तक बंद कराना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। लापरवाह खंड शिक्षाधिकारियों की सूचना शासन को भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button