छत्तीसगढ़

Cg weather update news: प्रदेश में मानसून का तांडव? 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने ​कई हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर: Cg weather update live आषाढ़ का महीना खत्म होने के बाद सोमवार से सावन का पावन पर्व शुरु हो चुका है। साथ ही इस महीने में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में भारी से लोगों को राहत तो मिली है तो दूसरी ओर भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं जिसके चलते सड़कों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अलगे दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना चताई है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

Cg weather update live मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं। राजधानी में आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम बारिश होगी। साथ ही 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदा बाज़ार, बेमेतरा, जंजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 401.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 23 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 972.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 150.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।बता दें कि प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में कल रुक रुक कर बारिश हुई है।

अनेक स्थानों पर 2 से लेकर 16 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में मौसम की पहली झड़ी रही। सुबह से रात तक लगातार कभी तेज और कभी हल्की बारिश होती रही। झड़ी का असर जनजीवन पर भी पड़ा। राजधानी में सड़कों पर आवाजाही कम रही। स्कूलों और दफ्तरों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई। प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button