देश

झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 2 की मौत, कई लोग घायल- Jharkhand Train Derailment

Jharkhand Train Accident: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) में बड़ा रेल हादसा हुआ है। मुंबई-हावड़ा मेल (howrah-mumbai mail) की 20 बोगियां पटरी से उतर गईं। डिरेल हुए डिब्बे बगल वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना मंगलवार सुबह 3.43 बजे की बताई जा रही है। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।

 

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।

 

घटना की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी।SER के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुंबई-हावड़ा मेल के कई डिब्बे बाराबंबो के पास पटरी से उतर गए। दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए और उन्हें बाराबंबो में चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। राहत-बचाव अभियान अभी जारी है।

 

मालगाड़ी से टकराई ट्रेन
जानकारी के अनुसार, हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस की लगभग 20 बोगियां पटरी से उतर गईं और इसके बाद वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे ने खुद पुष्टि की है कि इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें चक्रधर रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है।

 

हादसे की वजह साफ नहीं
झारखंड के चक्रधरपुर में हुए इस रेल हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि हादसा भयंकर है। इसकी वजह क्या रही, अभी यह साफ नहीं हो सका है। एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे के समय बगल वाली पटरी पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। बेपटरी हुईं बोगियां उसी मालगाड़ी से जा टकराईं।

रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं

  • टाटानगर- 06572290324
  • चक्रधरपुर- 06587 238072
  • राउरकेला- 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा- 9433357920, 03326382217
  • रांची- 0651-27-87115.
  • एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क- 033-26382217, 9433357920
  • एसएचएम हेल्प डेस्क- 6295531471, 7595074427
  • केजीपी हेल्प डेस्क- 03222-293764
  • सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर- 55993
  • पी एंड टी- 022-22694040
  • मुंबई- 022-22694040
  • नागपुर- 7757912790

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button