छत्तीसगढ़

CGMSC Scam: CGMSC में घोटाले पर रोक लगाने को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, निरस्त कर दिए सारे टेंडर…

रायपुर। प्रदेश में CGMSC को लेकर स्वास्थ विभाग ने बड़ी करवाई की है। 2017-18 से लेकर अब तक के सारे टेंडर निरस्त कर दिए। बता दें कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया।बता दें कि एक बार रेट कॉन्ट्रैक्ट कर लगातार खरीदी की जा रही थी। दवा को छोड़ सारे सामान की खरीदी टेंडर रद्द कर दिया गया है। अब सारी खरीदी जेम्स पोर्टल से होगी। जेम्स पोर्टल पर नहीं होने पर वित्त विभाग की अनुमति जरूरी है। वहीं इस बैठक कंज्यूमेबल के क्रय हेतु CGMSC द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रियान्वन के लिए जो कंज्यूमेबल सामग्रियां GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है।उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो कंज्यूमेबल सामग्रियां GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ मंत्री ने आदेश जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button