छत्तीसगढ़

CG Politics: BJP की तिरंगा यात्रा से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इस दिन मनाएगी क्रांति दिवस, होंगे ये विशेष कार्यक्रम

रायपुरः CG Politics स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। इसे लेकर भाजपा के नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। 9 अगस्त को कांग्रेस क्रांति दिवस मनाएगी। इस दौरान कांग्रेस आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रध्दांजलि देगी। शहर, नगर और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्ण की जाएगी।

CG Politics बता दें कि 11 से 14 अगस्त 2024 तक भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिये अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। हालांकि कांग्रेस इसे भाजपा का ड्रामा और साजिश बताया है। बीते दिनों पूर्व मंत्री शिव ने कहा था कि भाजपा नौटंकी करने के लिए तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम करती है। चुनाव है इसलिए भाजपा दिखावा कर रही है। वैसे ही तिरंगा हर घर में फहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button