छत्तीसगढ़

बिलासपुर: ताबड़तोड़ कार्रवाई! ड्यूटी से गायब रहने वाले 70 अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन, इधर जमीन की हेराफेरी के आरोप में RI सस्पेंड

बिलासपुर:  बिलासपुर में आज लापरवाह अधिकारियों- कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पतालों और स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं 30 अधिकारी- कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व व संबंधित विभागों ने संयुक्त कार्रवाई की है।

बिलासपुर में शिवा अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। यह अस्पताल बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। अस्पताल में नर्सिंग होम एक्ट का भी उल्लंघन भी हो रहा था। CMHO ने अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की है।वहीं बिलासपुर में एक अन्य कार्रवाई में जमीन हेराफेरी के आरोप में आरआई को निलंबित कर दिया गया है। तखतपुर तहसील के आरआई सुरेश कुमार ठाकुर को निलंबित किया गया है। ग्रामीण के जमीन को दूसरे के नाम कर आरआई ने हेराफेरी किया था। मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायत के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

वहीं बिलासपुर में ही शासकीय राशन दुकानों में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दो राशन दुकान संचालक, सचिव व विक्रेता पर FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार और सुषमा प्राथमिक उपभोक्ता भंडार पर कार्रवाई हुई है। 42 लाख रुपए के खाद्यान्न का हेराफेरी किया गया है।

जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।बिलासपुर में ही स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के पास चल रहे पान – गुटखा दुकानों पर कार्रवाई की गई है। कोनी क्षेत्र में 8 गुटखा दुकानों को सील किया गया है। तंबाखू , गुटखा सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button