देश

पटना: 20 मर्दों के साथ सुहागरात मना चुकी है ये महिला, कुछ तो ले चुके हैं दुनिया से विदा, अब 21वीं बार दुल्हन बनने की है तैयारी

पटना: सोशल मीडिया पर शादी से संबंधित कई वीडियो वायरल होते हैं। तो वहीं भारत की विभिन्न जनजाति में शादी करने का अपने अपने रीति रिवाज हैं। दुल्हन किसी एक ही शख्स से शादी करती है या फिर अगर किसी कारण बस वह विधवा होती है तो ही दूसरी शादी करती है लेकिन आज हम आपकों ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कुल 20 बार शादी की है।

दुल्हन ने की 20 शादियां

बिहार की राजधानी पटना में हुए इस ताजा मामले से समझा जा सकता है। यहां एक ऐसी महिला सामने आई है जो अपनी 30 साल की उम्र में कुल 20 बार शादी कर चुकी है। इस महिला के कुछ पति तो मर गए वहीं कई पतियों ने तलाक देकर इससे पीछा छुड़ा लिया। सोशल मीडिया पर हाल ही में ये महिला एक बार फिर दुल्हन के लिबास में अपना दुख बयान करते वायरल हो रही है।

कुछ पतियों की हो चुकी मौत

इस महिला ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की है। वीडियो के मुताबिक महिला की उम्र सिर्फ तीस साल की है लेकिन उसने इतने साल में 20 लोगों से शादी कर ली। ये है तो काफी हैरान करने वाली बात लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है? जब महिला से पूछा गया कि क्या सच में उसने बीस लोगों से शादी की है? तो महिला ने बताया कि हां, तीस साल की उम्र में वो सचमुच 20 बार शादी कर चुकी है।

इन शादियों में कई बार उसके पति की मौत हो गई तो कई पति उसे छोड़ कर चले गए। बल्कि अपने पूर्व पतियों के बारे में अब तो महिला को ठीक से याद भी नहीं, वो कहती है कि उसके 7 या 8 पतियों की मौत हो चुकी है। सचमुच हैरानी की बात है कि उसके कितने पतियों की मौत हो चुकी है उसे ठीक ठीक याद नहीं है।

शादी के बाद भी सिंगल है दुल्हन

कई बार देखा गया है कि लोगों की शादी कई साल तक साथ रहने के बाद भी टूट जाती है। तो कई मौकों पर देखा गया कि शादी के दूसरे दिन ही पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। कई मामलों में दोनों में से एक पार्टनर या तो तलाक दे देता है या फिर दुनिया छोड़ कर चला जाता है। शायद ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ। मगर ऐसा इत्तेफाक शायद पहली बार हुआ है जहां एक ही महिला ने बीस-बीस शादियां कीं मगर उसकी एक भी शादी नहीं चल पाई। और ये महिला 30 साल की उम्र में आज भी सिंगल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button