छत्तीसगढ़

महासमुंद Vande Bharat Train Par Pathrav : फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव..3 कोच के शीशे हुए क्षतिग्रस्त, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद। Vande Bharat Train Par Pathrav : केंद्र सरकार वंदे भारत के जरिए रेलवे को नई पहचान और विकास में आगे बढ़ा रही है। देश में अब तक कई वंदे भारत ट्रेने चलाई जा रही है। तो वहीं अब बहुत जल्द देश को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। तो वहीं वंदे भारत पर पथराव का सिलसिला भी जारी है। एक बार फिर वंदे भारत पर पथराव किया गया। ये घटना छत्तीसगढ़ के महासमुंद में घटी। बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर ये पथराव किया गया है।

RPF पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी दिखाने वाले हैं हरी झंडी

इस ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button