देश
SBI Recruitment 2024 Notification: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर.. इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

SBI SCO Recruitment 2024 Notification PDF: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि SBI ने स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑफिसर पदों पर 1400 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदो पर आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI का आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 4 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी: 187 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – इंफ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशन: 412 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – नेटवर्किंग ऑपरेशन: 80 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – सूचना सुरक्षा: 7 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम): 784 पद
SBI SCO Recruitment आवेदन के लिए योग्यता
SBI द्वारा निकाले गए इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक, एमटेक, ए




