क्राइमछत्तीसगढ़

सूरजपुर: चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा: सुरक्षा अधिकारी और गार्डों ने बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में VIDEO वायरल

सूरजपुर। छत्तीगसढ़ के सूरजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भटगांव पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बता दें कि यह वायरल वीडियो जिले के एसईसीएल क्षेत्र भटगांव के सब एरिया मैनेजर ऑफिस का है. जहां काम करने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित तीन गार्डों ने मिलकर भटगांव के ही रहने वाले शुभम जायसवाल को चोरी का इल्जाम लगाते हुए गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे बंधक बनाकर तीनों ने जमकर पिटाई की, इस दौरान आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, संतोष महतो ने बतया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसपर संज्ञान लेकर भटगांव पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था. मामले में मारपीट करने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित तीन गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button