jammu kashmir encounter: तीसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर: एक तरफ जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जारी है। वहीं दूसरी ओर आतंवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह से ही आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिस अधिकार घायल हो गया हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कुलगाम में गोलीबारी की जानकारी दी है। कश्मीर जोन पुलिस ने X पर पोस्ट किया, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”
सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान के करीब पहुंचे। आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।




