रायगढ़

Raigarh News: केसिंगा अग्रसेन जयंती के मुख्य वक्ता बनी – रेखा महमिया

 

रायगढ़ । अग्र कुलश्रेष्ठ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज के जनक छत्रपति महाराज अग्रसेन जी की पावन जयंती अग्रवाल समाज केसिंगा के द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र ढोलकीया विधायक नुआपाड़ा, सम्मानित अतिथि पवार सचिन प्रकाश जिलाधीश कालाहांडी वहीं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित हैं, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया रायगढ़ को आमंत्रित किया गया है । यह जानकारी अग्रवाल समाज केसिंगा के महासचिव कैलाश अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष लज्जेराम अग्रवाल को द्वारा दी गई है । विदित हो कि – विख्यात वक्ता , विभिन्न विषयों के मर्मज्ञ श्रीमती रेखा महमिया इससे पूर्व ओड़िशा के सम्बलपुर, झारसुगुड़ा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न नगरों में अग्रसेन जयंती के मुख्य वक्ता , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की आसंदी को कुशलता पूर्वक संभाल चुकी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button