क्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME : 4 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

रायपुर. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग ने ठेले में घुमाने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया है. मासूम जब देर शाम घर लौटी तो खून से लथपथ थी. दर्द से रोती-चिल्लाती मासूम को देख परिजन दंग रह गए. मासूम काफी सहमी और डरी हुई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है. वहीं इस मामले में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button