Maharashtra Election 2024 date: कल हो सकता है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव की भी हो सकती है घोषणा

नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब निर्वाचन आयोग झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्वाचन आयोग दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं, सूत्रों की मानें तो कल महाराष्ट्र और झारखंड की चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। साथ ही साथ रायपुर सहित देश की 19 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग कल यानि 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण, बुधनी, विजयपुर सहित देश की 19 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय सहित दूसरी एजेंसियों के साथ दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है। ऐसे में यहां इससे पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। वैसे भी चुनाव के लिए करीब चालीस दिन का समय दिया जाता है। ऐसे में इसकी घोषणा में अब और देरी संभव नहीं है। इसे सिर्फ एक-दो दिन आगे-पीछे किया जा सकता है।
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख
वहीं, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। ऐसे में इस चुनाव को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के चलते इसे अब तक महाराष्ट्र के साथ ही करा लिया जाता है। आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा की तैयारी पूरी हो चुकी है।



