देश
Air India Bomb Threat: एयर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप, दिल्ली किया गया डायवर्ट

मुंबई: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी। इसी बीच बम की धमकी मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतारा गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 657 में 135 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है।



