देश

Haryana New CM: विधायक दल की बैठक से पहले फाइनल हो गया सीएम का नाम! शपथ की तारीख और समय भी तय

नई दिल्ली: Haryana New CM हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद यहां तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। लेकिन इससे पहले अखबारों पर विज्ञापन छपना शुरू हो गया है। छपे विज्ञापन के अनुसार, इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ नायब सैनी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विज्ञापन में मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण को लेकर आमंत्रित किया गया है और नीचे लिखा है कि ‘फिर एक बार डबल इंजन की सरकार’।

Haryana New CM आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद आज विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि भाजपा ने इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। विधायक दल के नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button