छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी हुए शामिल, 16 से 20 अक्टूबर तक होगा आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता(27th All India Forest Sports Competition) का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंक राम, मंत्री लखन लाल, मंत्री दयालदास बघेल भी मौजूद रहे।

बता दें कि 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में 16 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा, इस दौरान 23 विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंडोर और आउटडोर दोनों श्रेणी के खेल शामिल हैं। आज उद्घाटन कार्यक्रम में अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चण्डीचढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाक, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर की टीमों ने मार्च पास्ट किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माता कौशिल्या की धरती है, भगवान राम का ननिहाल। आप सभी का स्वागत है। इस आयोजन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत से तीन हजार खिलाड़ी इस खेल में शामिल हुए हैं। भारत विविधता से भरा देश है। जब खिलाड़ी आपस में मिलते हैं, तो एक दूसरे की संस्कृति और परंपरा को जानते हैं। हमारे प्रधानमंत्री की अगुवाई में खेल और अधोसंरचना का विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने कहा कि वन रक्षा आसान नहीं है, इसलिए फिटनेस बहुत ज़रूरी है। खेल आपसी भाईचारा बढ़ाता है और साथ ही फिटनेस भी। देश में ऐसे खिलाड़ी हों और अगुवाई करने वाले हों, तो नतीजा अच्छा होता है। पहले उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार नहीं दिया जाता था, जिसे हमने शुरू किया है। सभी से आग्रह है कि यहाँ आए हैं, तो यहाँ से यादें लेकर जाएँ।

सूर्यकुमार बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया!

सूर्यकुमार यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार रायपुर कहकर की। उन्होंने कहा, मैं तीसरी बार रायपुर आया हूँ, और यह बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने रायपुर की हरियाली और ऊर्जा देखी है। यह सब आप लोगों की मेहनत का नतीजा है। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया!

देखें वीडियो –

प्रतियोगिता के लोगो में पहाड़ी मैना

आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना के मुताबिक, इस बार प्रतियोगिता का लोगो पहाड़ी मैना को बनाया गया है। 2019-20 में जब इसी तरह का आयोजन हुआ था, तब वनभैंसा को लोगो के रूप में चुना गया था। पहाड़ी मैना को उसके विशेष गुणों के कारण चुना गया है, ताकि लोग इसके बारे में अधिक जान सकें। यह वन विभाग का 27वां खेल आयोजन है और दूसरी बार छत्तीसगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खिलाड़ियों की उत्साह और विभाग की समर्पण के साथ, यह खेल कुंभ निश्चित ही एक सफल एवं यादगार अनुभव बनेगा।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button