देश

CM योगी का बड़ा ऐलान: पुलिस स्मृति दिवस पर दी सौगात, इतने प्रतिशत बढ़ाया वर्दी भत्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। इस पर 58 करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं सीएम योगी ने कहा कि मृत पुलिसकर्मियों के कानूनी वारिस को अनुग्रह राशि मिलने में आने वाली अड़चनों को समाप्त किया जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत वृद्धि करने का ऐलान किया। साथ ही बैरक में रहने वाले आरक्षियों के पुलिस अकोमोडेशन अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आहार समेत अन्य मदों के लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में 10 करोड़ रुपये बढ़ाने की घोषणा की।

इन घोषणाओं पर प्रदेश सरकार 115 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। सीएम योगी ने बहुमंजिल आवास और प्रशासनिक भवन के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड की घोषणा की। वहीं अंतरराष्ट्रीय आयोजन में पुलिस बल पर आने वाले खर्च पर प्रस्तावित शुल्क लगाने की स्वीकृति की, जो पुलिस महानिदेशक के अधीन रहेगा। साथ ही इसका सम्मान प्रस्तावित कॉर्पस नियमावली के तहत किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिवगंत शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया।

115 शहीद कार्मिकों के आश्रितों को 36 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

CM योगी ने कहा कि कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद पुलिस कर्मी, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों और भारतीय सेवा में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 115 शहीद कार्मिकों के आश्रितों को 36 करोड़ 20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों की सुख सुविधा के लिए 3 करोड़ 50 लाख, कल्याण के लिए 4 करोड़, कार्यरत, सेवानिवृत पुलिसकर्मी एवं उनके आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी 2,66 दावों के निस्तारण के लिए 30 लाख 56,000 रुपए की राशि दी गई।

इसी तरह 5 लाख से ज्यादा चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी 3,12 प्रकरण के लिए 12 करोड़ 60 लाख, 135 पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अग्रिम ऋण के रूप में 5 करोड़ 5 लाख , जीवन बीमा योजना के तहत 3,06 मृतक पुलिस कार्मिकों के आश्रितों की सहायता के लिए 9 करोड़ 8 लाख रुपए, पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों द्वारा कराए गए कैशलेस उपचार के तहत 31 लाख 16 हजार रुपए, पुलिसकर्मिकों के 205 मेधावी छात्रों को शिक्षा निधि के माध्यम से 53 लाख 30,000 रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है।

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए चार तथा दीर्घ-सराहनीय सेवाओं के लिए 110 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक का प्रदान किये गए। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 1,013 पुलिसकर्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 729 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। वहीं तीन राजपत्रित अधिकारियों संग कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा मानदेय और राजपत्रित पुलिस कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, 455 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। पुलिस कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह डीजी कमेंडेशन डिस्क 29 प्लेटिनम, 51 गोल्ड और 783 सिल्वर राजपत्रित और अराजपत्रित कार्मिकों को प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button