Change in rules from November 1 : 01 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम.. आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या होगा चेंज

नई दिल्ली। Change in rules from November 1 : अक्टूबर का महीने का अंत चल रहा है। तो वहीं त्योहार दिवाली के साथ नवंबर का महीना दस्तक देने वाला है। ऐसे में नवंबर महीने में कई बदलाव देने को मिल सकते हैं। 1 नवंबर के साथ ही बदलाव शुरू हो जाएंगे और इनका असर आम जनता पर अच्छा खासा देखने को मिलेगा। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव (LPG Cylinder Price) देखने को मिल सकता है, तो वहीं क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के नियम भी बदलने जा रहे हैं।
LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव!
बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और नए रेट जारी करती हैं। इस बार भी 1 नवंबर इसकी कीमतों में संशोधन देखने को मिल सकता है। लोग इस बार 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें घटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जो लंबे समय से स्थिर हैं।
वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम की बात करें, तो 19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder की कीमत जुलाई महीने में घटी थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन महीने से इसमें इजाफा हो रहा है। इस दौरान एक सिलेंडर का दाम 94 रुपये तक बढ़ा है। बीते 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 48.50 रुपये महंगा हुआ था।
SBI क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव!
अब बात करते हैं 1 नवंबर से देश में लागू होने वाले दूसरे बदलाव के बारे में, जो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक से जुड़ा हुआ है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सब्सिडियरी एसबीआई कार्ड (SBI Card) एक नवंबर से बड़ा बदलाव लागू करने जा रही है, जो इसके क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल पेमेंट्स और फाइनेंस चार्जेस से जुड़े हुए हैं।

