देश

AMU पर सुप्रीम फैसलाः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलटा

Supreme Court decision On AMU: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) का अल्पसंख्यक (Minority) दर्जा अभी बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को बरकरार रखने पर ये ऐतिहासिक फैसला दिया है। सीजेआई डीवाई ने कहा कि AMU अल्पसंख्यक संस्थान है। सीजेआई समेत चार जजों ने एकमत फैसला दिया है जबकि तीन जजों ने डिसेंट नोट दिया है. मामले पर सीजेआई और जस्टिस पारदीवाला एकमत हैं। वहीं, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का फैसला अलग है। इस तरह से यह फैसला 4:3 से तय किया गया।

कोर्ट ने संविधान के आर्टिकल 30 का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक समुदाय को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उसे चलाने का अधिकार है।

बता दें कि 2005 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने AMU को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से इनकार कर दिया था। AMU ने इसके खिलाफ SC में अर्जी दी थी। 2006 में तत्कालीन UPA सरकार फैसले के खिलाफ SC गई थी। हालांकि 2016 में राज्य सरकार ने याचिका वापस लेने का फैसला लिया था।

SC ने नए सिरे से निर्धारण के लिए बनाई 3 जजों की बेंच

कोर्ट ने अजीज बाशा वाला फैसला पलट दिया है, लेकिन AMU के स्टेटस पर फैसला 3 जजों की बेच बाद में करेगी।

क्या है इतिहास और क्या है विवाद?

  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा ‘अलीगढ़ मुस्लिम कॉलेज’ के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य मुसलमानों के शैक्षिक उत्थान के लिए एक केंद्र स्थापित करना था। बाद में, 1920 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और इसका नाम ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ रखा गया।
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाए जाने के बाद पहले से बनी सभी कमेटी को भंग कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से एक नई कमेटी बनी। इसी कमेटी को सभी अधिकार और संपत्ति सौंपी गई।
  • ABVP और दूसरे दक्षिण पंथी संगठनों का कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 1929 में 3.04 एकड़ जमीन दान दी थी। ऐसे में इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक सिर्फ सर अहमद खान को नहीं बल्कि हिंदू राजा महेंद्र प्रताप सिंह भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button