छत्तीसगढ़
बीजापुर Breaking : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है. सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान जारी है. इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है.